The Tasalli
Select Language
search
BREAKING NEWS
Haryana Education Budget 2026-27 Sets New History For Schools
State Mar 06, 2026 · min read

Haryana Education Budget 2026-27 Sets New History For Schools

Admin

The Tasalli

728 x 90 Header Slot

बजट 2026-27 से शिक्षा क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा हरियाणा=शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा 

ज्ञान और कौशल का अग्रणी राज्य बनेगा हरियाणा

सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार

समग्र विकास पर फोकस, शिक्षकों के प्रशिक्षण को भी मिलेगा बल

हरियाणा सरकार के बजट 2026-27 को शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह बजट प्रदेश को ज्ञान, कौशल और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी बजट विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हरियाणा को देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगा।
   शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं तथा पुस्तकालयों के विस्तार के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
    उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी शहरी स्तर की सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, ई-लर्निंग संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त बजट निर्धारित किया गया है।
   शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा परिणामों में सुधार करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। बजट 2026-27 में कौशल विकास, खेल गतिविधियों, नवाचार और तकनीकी शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है, ताकि हमारे युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए भी पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।”
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह बजट उसी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। बजट 2026-27 हरियाणा के भविष्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Written by

Admin